भारत और विदेश में अपनी उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण कैसे प्राप्त करें?

भारत और विदेश में अपनी उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण कैसे प्राप्त करें?
How to Get an Education Loan for Your Higher Studies in India & Abroad Studies?

संपूर्ण एवं समृद्ध जीवन के लिए, व्यक्ति को अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए. लेकिन शिक्षा अधिक से अधिक महंगी होती जा रही है. छात्र कितना भी मेधावी और गुणवान क्यों न हो, प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत पैसा खर्च होता है.


इसलिए, अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों को वहां भेजने में समर्थ नहीं...

ऐसे माता-पिता जो वास्तव में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं, वे उनके लिए दीर्घकालिक अवधि का निवेश कर ऐसा संभव कर पाते हैं.

हालाँकि, इसके बावजूद भी, वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अत: इस स्थिति में भारत में शिक्षा ऋण बहुत ही आवश्यक है.

लेकिन शिक्षा ऋण क्या है? शिक्षा ऋण कैसे लिया जाता है? शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी ऐसे प्रश्नों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है!

इस ब्लॉग में, हम भारत में शिक्षा ऋण के बारे में आवश्यक सभी मदों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है, जैसे - आवेदन कैसे करें, योग्यता मानदंड, उनका उपयोग कौन-कौन कर सकता है, कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, और भी बहुत कुछ.

तो, शुरुआत करते हैं!

उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण क्यों आवश्यक होता जा रहा है?

उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण क्यों आवश्यक होता जा रहा है?

शिक्षा ऋण आज बहुत ही आवश्यक हो गया है, क्योंकि इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालयों का शिक्षण शुल्क इस सीमा तक बढ़ गया है कि अब पूर्ण शुल्क का भुगतान करना संभव नहीं है.

अतः शिक्षा ऋण आज एक आवश्यकता बन गया है. एक छात्र भारत में शिक्षा ऋण प्राप्त कर आसानी से एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकता है.

आगे बढ़ते है और निम्नलिखित मद पर चर्चा करते हैं

भारत में शिक्षा ऋण के प्रकार

स्थान के आधार पर, शिक्षा ऋण प्राप्त करने के दो प्रकार है:

  • भारत में शिक्षा ऋण - यदि व्यक्ति भारत में अपनी शिक्षा प्राप्त करना चाहता हैं तो वे इस प्रकार के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं. केवल वे आवेदक जिन्हें भारतीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु स्वीकार किया गया है और जो ऋणदाता द्वारा निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, उनके ऋण आवेदन को मंजूर किया जाएगा.

  • विदेश में शिक्षा के लिए ऋण - यह ऋण ऐसे छात्रों के लिए है जो अपनी पसंदीदा पाठ्यक्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक विदेशी संस्थान में प्रवेश पाने के सपने को साकार करना चाहते हैं. ऐसे छात्र जो बैंक की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं, वे इस ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस ऋण में उनके हवाई किराया, आवास एवं ट्यूशन शुल्क का भुगतान किया जाएगा.

अब आगे बढ़ते है और निम्नलिखित मद पर चर्चा करते हैं

भारत में शिक्षा ऋण की विशेषताएं और लाभ!

इनमे से कुछ निम्न हैं:

  • एनआरआई छात्रों के लिए अधिकतम ऋण राशि रु.30 लाख है, जबकि अन्य के लिए ऋण राशि की कोई सीमा नहीं है.

  • भारत में शिक्षा ऋण का प्रमुख लाभ यह है कि इसका उपयोग विभिन्न आवश्यकताओं के भुगतान के लिए किया जा सकता है. इसमें सभी लागतों जो छात्र के जीवन निर्वाह से संबंधित हैं, जैसे - भोजन, कॉलेज शुल्क, अध्ययन सामग्री, लैपटाप, पुस्तकालय शुल्क और अन्य सभी आवश्यकताओं को शामिल किया गया है.

  • छात्रों के पास ऋण चुकौती की जिम्मेदारी ले अपने क्रेडिट हिस्ट्री को तैयार करने का एक शानदार अवसर होता है. समय पर ईएमआई का भुगतान कर छात्र इस निरंतरता एवं अनुशासन से एक सकारात्मक सिबिल रिपोर्ट बना सकते हैं.

  • शिक्षा ऋण का ब्याज दर आमतौर पर अन्य सभी प्रकार के ऋण, जैसे व्यक्तिगत ऋण की तुलना में काफी कम होता है.

  • भारत के आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80ई के अनुसार, आप शिक्षा ऋण पर भुगतान किए गए ब्याज पर कर का लाभ भी उठा सकते हैं.

कौन से पाठ्यक्रम पात्र हैं?

यदि पाठ्यक्रम किसी भी अनुमोदित या प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा प्रदान किया जा रहा है, तो छात्र अपनी पसंद के किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन का चयन कर सकता हैं. ऐसे पाठ्यक्रम जिनके लिए आप ऋण हेतु आवेदन कर सकते हैं, वे निम्नानुसार हैं:

#1. भारत में शिक्षा ऋण हेतु पात्र पाठ्यक्रम

  • पीएचडी पाठ्यक्रम

  • प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से स्नातक/स्नातकोत्तर/डिप्लोमा पाठ्यक्रम

  • तकनीकी/व्यावसायिक/प्रबंधन पाठ्यक्रम

#2. विदेश में शिक्षा ऋण हेतु पात्र पाठ्यक्रम

  • पीएचडी पाठ्यक्रम

  • प्रतिष्ठित संस्थानों/विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदत्त स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री

  • सीआईएमए, लंदन, सीपीए, यूएसए और अन्य द्वारा प्रदत्त प्रमाणित डिग्री पाठ्यक्रम

आपने भारत में शिक्षा ऋण की विशेषताएं, लाभ और उनके प्रकारों की जानकारी प्राप्त कर ली है, अब आइए निम्नलिखित मद पर चर्चा करते हैं

भारत में शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कैसे करें?

भारत में शिक्षा ऋण के लिए आवेदन निम्नानुसार किया जा सकता है :

  • 1. ऑनलाइन आवेदन - आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए, कुछ बैंक द्वारा वर्चुअल सहायकों के जरिये मदद प्रदान की जाती है.

  • 2. ऑफलाइन आवेदन – सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एवं पूर्ण रूप से आवेदन पत्र को भरकर निकटतम शाखा कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से भी जमा किया जा सकता है.

ऋण आवेदन जमा करने के पश्चात बैंक आपके दस्तावेजों की जाँच करेगा, जिस पाठ्यक्रम हेतु आप ऋण लेना चाहते हैं उसका आकलन करेगा और आपके द्वारा किस प्रकार की संपार्श्विक प्रतिभूति प्रदान की जा सकती है, उसका निर्धारण करेगा. इसके पश्चात, बैंक द्वारा आपको सूचित किया जाएगा.

विदेश और भारत में शिक्षा ऋण के लिए किस प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता है?

शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करते समय, निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र

  • केवाईसी दस्तावेज

  • प्रवेश पत्र

  • शुल्क संरचना

  • सह-आवेदक का आय प्रमाण एवं केवाईसी दस्तावेज़

उक्त के अलावा, कुछ मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग भी की जा सकती है

अब आगे बढ़ते है और निम्नलिखित मद पर चर्चा करते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न

विदेश और भारत में अध्ययन हेतु शिक्षा ऋण प्राप्त करने के लिए कुछ सामान्य प्रश्न निम्नानुसार हैं:

विदेश में अध्ययन हेतु शिक्षा ऋण के लिए मूलभूत आवश्यकताएं क्या हैं?

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा ऋण हेतु पात्र होने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा किया जाना चाहिए:

  • भारत का नागरिक होना चाहिए

  • माता-पिता या अभिभावक उपस्थित होने चाहिए

  • एक प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय से स्वीकृति पत्र आवश्यक है

  • ऋण का संवितरण करने के लिए, उधारकर्ता की वित्तीय स्थिति स्थिर होनी चाहिए

भारत में शिक्षा ऋण के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

प्राथमिक उधारकर्ता एक छात्र है. आवेदक के सह-आवेदक माता-पिता/जीवनसाथी हो सकते हैं.

ऋण किसे प्रदान किया जा सकता है?

यह भारत में या विदेश में अध्ययन हेतु इच्छुक छात्रों के लिए उपलब्ध है. भारत और विदेश दोनों में अध्ययन के लिए प्रदान की जा रही ऋण की राशि भिन्न है.

शिक्षा ऋण कैलकुलेटर क्या है, और इसका उपयोग कैसे करें?

Tशिक्षा ऋण कैलकुलेटर एक स्मार्ट टूल है जो उधारकर्ता द्वारा मासिक ईएमआई भुगतान की गणना करने के लिए उपयोग किया जाता है. अपनी ईएमआई की गणना करने और आर्थिक योजना बनाने के लिए, मूलधन राशि (पी), अवधि (एन), और ब्याज दर के मानदंडों को दर्ज करने के लिए स्लाइडर का उपयोग करें.

निष्कर्ष

हमें आशा हैं कि आपको इस ब्लॉग में भारत में शिक्षा ऋण के बारे में प्रदान की गयी जानकारी बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी.

चूंकि यह अधिकांश लोगों का पहला ऋण है, शिक्षा ऋण प्राप्त करने से आपको एक मजबूत क्रेडिट स्कोर स्थापित करने में मदद मिल सकती है. यदि आपके द्वारा अविलंब शिक्षा ऋण का भुगतान किया जाता हैं, तो भविष्य में अन्य ऋण प्राप्त करना भी आपके लिए आसान हो जाएगा.

आगे की कार्यवाही

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से तुरंत शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करें!

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सरलतम वेब और मोबाइल ऐप से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करना वास्तव में आसान है!

अब आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वेब और शिक्षा ऋण ऐप पोर्टल का उपयोग कर अपने घर से किसी भी राशि के लिए और एनआरआई छात्रों के लिए 20-30 लाख तक के ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आप शिक्षा ऋण कैलकुलेटर का उपयोग कर अपनी ऋण चुकौती की क्षमतानुसार ऋण का निर्धारण कर सकते हैं.